बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Sudden surge in sugar prices in Hansi; rates jump from ₹44 to ₹65 per kg; sugar becomes costlier ahead of Raksha Bandhan and Janmashtami.

हांसी में चीनी के दामों में अचानक उछाल, 44 से 65 रुपये किलो पहुंची कीमत; रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले महंगी हुई चीनी

Naveen Naveen
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:49 PM IST
Sudden surge in sugar prices in Hansi; rates jump from ₹44 to ₹65 per kg; sugar becomes costlier ahead of Raksha Bandhan and Janmashtami.
देशभर के बाजारों में चीनी के दामों में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कुछ समय पहले तक करीब 44 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी के दाम अब बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। पहले कीमत करीब 52 रुपये तक पहुंची और पिछले एक-दो दिनों में अचानक तेजी के बाद कई बाजारों में फुटकर भाव 65 रुपये किलो हैं। आपको बता कि थोक बाजारों में भी चीनी के भाव में तेज बढ़ोतरी हुई है। कारोबारियों के मुताबिक थोक मंडियों में कीमतें 6500 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल के पार पहुंच गई हैं। अचानक आई इस तेजी ने व्यापारियों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि चीनी मिलों के पास पुराना स्टॉक काफी कम हो गया है। आगामी पेराई सत्र शुरू होने में अभी समय है, ऐसे में बाजार में नई चीनी की आवक सीमित है। वहीं, गन्ने और उससे जुड़े उत्पादन के एक हिस्से का एथेनॉल निर्माण में इस्तेमाल होने को भी चीनी की उपलब्धता और कीमतों से जोड़कर देखा जा रहा है। त्योहारी सीजन से ठीक पहले चीनी के दामों में आई तेजी ने परेशानी और बढ़ा दी है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और आगे दिवाली जैसे बड़े त्योहार हैं, जिनके दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में चीनी की मांग बढ़ जाती है। मांग बढ़ने के साथ बाजार में जमाखोरी और अटकलों की आशंका भी जताई जा रही है। चीनी महंगी होने का सीधा असर घर की रसोई पर पड़ रहा है। चाय, दूध से लेकर रोजमर्रा के खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल होने वाली चीनी महंगी होने से परिवारों का मासिक बजट गड़बड़ा गया है। पहले से ही आटा, दाल, तेल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए चीनी की अचानक बढ़ी कीमत एक और बड़ा झटका है। वहीं चाय की दुकानों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। चाय विक्रेता भप्पी जैन का कहना है कि चीनी महंगी होने से चाय की लागत बढ़ गई है और ग्राहक भी कम आने लगे हैं। उनका कहना है कि रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं के लगातार महंगे होने का सीधा असर छोटे दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। चीनी व्यापारी संदीप सिंगला ने बताया कि थोक मंडी में ही चीनी के भाव तेजी से बढ़कर करीब 45 से 64 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसमें परिवहन और अन्य खर्च जोड़ने के बाद फुटकर बाजार में 65 रुपये किलो तक बिक्री हो रही है। उनका कहना है कि यदि बाजार में आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो आने वाले त्योहारों के दौरान चीनी के दाम और बढ़ सकते हैं। चीनी महंगी होने का असर केवल घरेलू बजट तक सीमित नहीं है। हलवाइयों, मिठाई कारोबारियों और चाय दुकानदारों की लागत भी बढ़ गई है। चीनी के दाम बढ़ने से बुरा, खांड, बताशे और अन्य मिठाइयों के दामों पर भी असर पड़ने की संभावना है। यानी त्योहारों से पहले चीनी की कीमतों में आई अचानक तेजी ने आम आदमी से लेकर छोटे कारोबारियों तक की चिंता बढ़ा दी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बाजार में चीनी की आपूर्ति कब सामान्य होती है और बढ़े हुए दामों से लोगों को कब राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: भस्म आरती में दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भांग-बेलपत्र-त्रिपुंड से हुआ विशेष शृंगार

20 Aug 2026

VIDEO: आगरा फोर्ट स्टेशन पर जीजा-साले में चले लात-घूंसे, हंगामा

20 Aug 2026

VIDEO: बीएमएएस विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय में प्रदर्शन

20 Aug 2026

झूलेलाल मंदिर में चालिया महोत्सव की धूम, 40 दिन तक चलता है उत्सव, VIDEO

19 Aug 2026

जनपदीय कुश्ती प्रतियोगिता में चहनियां और नगर पालिका इंटर कॉलेज का दबदबा, VIDEO

19 Aug 2026
विज्ञापन

गड़ई नदी का अवरोध खुला, जलमग्न फसलों से किसानों को मिली राहत; VIDEO

19 Aug 2026

इनरव्हील क्लब ने उत्साह से मनाया हरियाली तीज, VIDEO

19 Aug 2026
विज्ञापन

उफनाने लगी गंगा, 60 बीघा खेत में पसरा पानी, शहर में कटान; VIDEO

19 Aug 2026

विधायक रमेश जायसवाल ने 7.10 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का कराया शिलान्यास; VIDEO

19 Aug 2026

संगठन सृजन अभियान से कांग्रेस को मिलेगी नई मजबूती, VIDEO

19 Aug 2026

एडीएम ने किया निरीक्षण, दिया निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, VIDEO

19 Aug 2026

बबुरी रोड पर पेड़ से टकराया ऑटो, दादी और मासूम बच्चा गंभीर घायल; VIDEO

19 Aug 2026

डॉ. प्रियंका मौर्या ने पीएम मोदी के कार्यों की सराहना की, VIDEO

19 Aug 2026

शहीद वीर अब्दुल हमीद के पार्क के सुंदरीकरण का कार्य शुरू, VIDEO

19 Aug 2026

कालूपुर गांव का संपर्क मार्ग दस साल से बदहाल, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; VIDEO

19 Aug 2026

अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार छात्रा घायल, VIDEO

19 Aug 2026

संत के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य, VIDEO

19 Aug 2026

विधि-विधान के साथ शीतला माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई, VIDEO

19 Aug 2026

एडीआरएम ने जंघई जंक्शन का किया निरीक्षण, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश; VIDEO

19 Aug 2026

अमेठी: जलभराव में मकान ढहा, उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए

19 Aug 2026

VIDEO: मत्स्य संपदा योजना के लिए आवेदन 24 अगस्त तक

19 Aug 2026

VIDEO: तालाबों का आवंटन शिविर 10 सितंबर को

19 Aug 2026

VIDEO: विकास भवन पहुंचा पशु मित्रों का प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन को दी ये चेतावनी

19 Aug 2026

VIDEO: किसानों की जमीन पर शुरू हुआ पुल निर्माण, शिकायत के बाद भी न हुई सुनवाई; हाईकोर्ट में लगाई गुहार

19 Aug 2026

जालंधर में संपत्ति विवाद को लेकर भाई की हत्या

19 Aug 2026

पिथौरागढ़: सरकार के दबाव में वैध मतदाताओं के नाम काट रहा प्रशासन

19 Aug 2026

Meerut: सीसीएसयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में सम्मान समारोह का आयोजन

19 Aug 2026

Meerut: महिला एकता मिलन संस्था ने मनाया तीज मिलन समारोह

19 Aug 2026

कानपुर: तीज महोत्सव का आयोजन, रैंप वॉक कर महिलाओं ने आत्मविश्वास दर्शाया

19 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed