{"_id":"6a8d8103765b8b54700b2bb9","slug":"video-blood-donation-camp-held-in-jind-in-loving-memory-of-dadi-prakashmani-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में लगा रक्तदान शिविर, 100 भाई-बहनों ने खून दान कर दिया इंसानियत का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में लगा रक्तदान शिविर, 100 भाई-बहनों ने खून दान कर दिया इंसानियत का संदेश
जींद के विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के प्रतिनिधि डॉ. राजन चिलाना पहुंचे।
शिविर में शहर के सामाजिक, चिकित्सा एवं विभिन्न संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगों ने पहुंचकर रक्तदान को महादान बताते हुए अभियान को समर्थन दिया। सर्किल इंचार्ज विजय दीदी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। रक्तदान के माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने स्वस्थ लोगों से समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया। डॉ. राजन चिलाना ने कहा कि रक्तदान केवल जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने वाला पुण्य कार्य भी है।
दादी प्रकाशमणि का जीवन मानव सेवा, प्रेम, करुणा और भाईचारे का संदेश देता रहा। नागरिक अस्पताल से पहुंची डॉ. शिप्रा एवं उनकी टीम ने यूनिट एकत्रित की। शिविर में रक्तदाताओं ने रक्तदान-जीवनदान का संदेश देते हुए अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में इंडियन डेंटल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. रमेश पंचाल, जेसीआई अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, कोषाध्यक्ष अमित जैन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश बंसल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बानीश गर्ग, डॉ. नवीन गुप्ता और डॉ. अनिल जैन भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।