Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Sanitation workers' strike in Jind extended until August 24; 300 tonnes of garbage piled up.
{"_id":"6a884b43f6ebd0729e09bc55","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-jind-extended-until-august-24-300-tonnes-of-garbage-piled-up-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में 24 अगस्त तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 300 टन कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में 24 अगस्त तक बढ़ी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, 300 टन कूड़े के ढेर
जींद। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार बढ़ती जा रही है। कर्मचारियों ने हड़ताल को अब 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। 180 सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है।
अनुमान के अनुसार शहर में अब तक 100 से ज्यादा डंपिंग स्टेशनों पर 300 टन से अधिक कूड़ा जमा हो चुका है। मुख्य बाजारों से लेकर कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों तक गंदगी फैली हुई है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण गोहाना रोड, सफीदों रोड, रोहतक रोड समेत शहर के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर दिखाई दे रहे हैं। बाजारों में दुकानों के आसपास भी कूड़ा जमा होने से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर कूड़ा सड़क तक फैल गया है। इससे आवागमन के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
बाक्स
कॉलोनियों में जाकर मांगेंगे लोगों का समर्थन
सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने के साथ ही आंदोलन को और प्रभावी बनाने की तैयारी की है। कर्मचारी शनिवार से शहर की कॉलोनियों में जाकर लोगों से अपने आंदोलन के समर्थन में सहयोग मांगेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बाक्स
स्वच्छता के स्लोगन के नीचे कूड़े के ढेर
शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिन दीवारों पर लोगों को स्वच्छता और शहर की सुंदरता बनाए रखने का संदेश दिया गया है, उन्हीं दीवारों के नीचे कूड़े के ढेर लगे हैं। कई जगह कूड़ा हवा के साथ सड़कों पर फैल रहा है। बरसात के कारण गीले कूड़े से दुर्गंध और बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छर पनपने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। शहरवासियों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था बहाल करने और कूड़े का तत्काल उठान करवाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।