{"_id":"6a884a263702cbab8a0f34ad","slug":"video-ghara-ma-thaha-vayapara-ka-bhadafaugdha-bgasa-garahaka-bhajakara-tha-mahale-garafatara-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"घर में देह व्यापार का भंडाफोड़, बोगस ग्राहक भेजकर दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में देह व्यापार का भंडाफोड़, बोगस ग्राहक भेजकर दो महिलाएं गिरफ्तार
कैथल। शहर के खुराना रोड स्थित एक मकान में काफी समय से चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर जाल बिछाया और मकान में एक बोगस ग्राहक भेजकर इस गंदे धंधे में शामिल दो महिलाओं को काबू कर लिया। पकड़ी गई महिलाओं में से एक महिला कैथल की ही रहने वाली है, जबकि दूसरी महिला पड़ोसी जिले कुरुक्षेत्र की निवासी है। इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस अनुसार, पिछले कई दिनों से खुराना रोड स्थित इस मकान के बारे में लगातार सूचनाएं और स्थानीय लोगों की शिकायतें मिल रही थीं। लोगों का आरोप था कि इस घर में संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे गली का माहौल खराब हो रहा था। सूचनाएं मिलने के बाद से ही पुलिस की खुफिया टीम इस मकान पर नजर रखे हुए थी और किसी पुख्ता मौके की तलाश में थी। शुक्रवार को जैसे ही पुलिस को सटीक जानकारी मिली, तुरंत थाना शहर कैथल की एक विशेष टीम का गठन किया गया ताकि आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा जा सके।
---------
बोगस ग्राहक की मदद से दबोचा
पुलिस की योजना के मुताबिक, एक कर्मचारी को बोगस ग्राहक बनाकर तैयार किया और उसे सरकारी नोट देकर उस मकान में भेजा। जैसे ही मकान के अंदर मौजूद महिला ने गलत काम के एवज में पैसे स्वीकार किए, बोगस ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही पुलिस टीम को तुरंत इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही थाना शहर प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान पर अचानक छापेमारी कर दी। मौके से पुलिस ने धंधा संचालित करने वाली मुख्य आरोपी महिला और कुरुक्षेत्र से आई दूसरी महिला को काबू कर लिया।
----------
कड़ी कार्रवाई होगी
थाना शहर प्रभारी गीता ने बताया कि पुलिस को खुराना रोड पर गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर त्वरित एक्शन लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौके से दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल दोनों महिलाओं से गहन पूछताछ की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।