Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Amidst an overnight protest by sanitation workers in Kurukshetra, the administration cleared the garbage under police protection
{"_id":"6a8b2d41c723be13a807e638","slug":"video-amidst-an-overnight-protest-by-sanitation-workers-in-kurukshetra-the-administration-cleared-the-garbage-under-police-protection-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: सफाई कर्मचारियों के रातभर प्रदर्शन के बीच पुलिस सुरक्षा में प्रशासन ने उठाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: सफाई कर्मचारियों के रातभर प्रदर्शन के बीच पुलिस सुरक्षा में प्रशासन ने उठाया कूड़ा
कुरुक्षेत्र में रविवार देर रात प्रशासन ने पूर्व निर्धारित योजना के तहत सड़कों से कूड़ा उठाने के लिए ट्रक और जेसीबी भेजे। इस पर सफाई कर्मचारी नाराज हो गए। उन्होंने टिप्परों के आगे ताला लगा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस और प्रशासन ने पहले से ही तैयार रणनीति के मुताबिक कार्रवाई की। 29 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की गई। पुलिस की देखरेख में जेसीबी मशीनों से अधिकांश सड़कों का कूड़ा देर रात तक उठा लिया गया। कर्मचारी इस दौरान नारेबाजी करते रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को विभिन्न समूहों में बांटकर स्थिति को नियंत्रित किया।
कुछ कर्मचारी टिप्परों की रखवाली पर बैठे रहे, तो कुछ जगहों पर नारेबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। गिरफ्तारी की चेतावनी दिए जाने पर कर्मचारी अपने धरना स्थल पर लौट गए। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने कूड़ा उठाने का काम दोबारा शुरू करवा दिया। समाचार लिखे जाने तक शहर में चार टीमें कूड़ा उठाने का काम जारी रखे हुए थी।
डीएमसी अमन कुमार ने बताया कि आज रात शहर की सड़कों से कूड़ा उठा लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।