{"_id":"6a8c3c9e5c0d8c57aa00e2df","slug":"video-kurukshetra-landlady-claims-bimla-was-eccentric-she-used-to-practice-sorcery-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: मकान मालकिन का दावा—“सनकी थी बिमला, टोना-टोटका करती थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: मकान मालकिन का दावा—“सनकी थी बिमला, टोना-टोटका करती थी
कुरुक्षेत्र के राजेश हत्याकांड में जैसे जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, वैसे वैसे चौंकाने वाली
जानकारी सामने आ रही हैं। रविवार को मकान मालकिन अमरो देवी ने बताया कि बिमला
सनकी किस्म की महिला है। वह टोने-टोटके करती रहती थी। उसके हत्या करने के बाद जब
आसपास के लोगों ने वजह पूछी तो वह एक ही बार कहे जा रही थी, मेरे सिर काली आ गई,
मैंने राजेश को मार दिया। पुलिस के आते ही वह बेहोश हो गई।
पिहोवा रोड स्थित राज पैलेस के पास जिस मकान में राजेश किराए पर रहते थे, उसके मालिक
रिंकू के बयान भी पुलिस ने दर्ज किए हैं। राजेश रिंकू के ही आरओ वाटर प्लांट में काम करते
थे। रिंकू ने बताया कि शाम को बिमला और राजेश में झगड़ा हुआ था। दोनों के चिल्लाने की
आवाज आ रही थी। इसी बीच राजेश की चीख सुनकर वह उनके कमरे में गए। वहां राजेश का शव
पड़ा था। बिमला उसकी आंतों को कट्टे में पैक कर रही थी। उन्होंने उससे जैसे ही कहा कि ये
क्या किया, वैसे ही वह भाग गई और कमरे से बाहर जाकर नीचे कूद गई। इसके बाद लोगों ने
पुलिस को फोन पर सूचना दी।
इसी मकान में भूतल पर रहने वाले वीरभान ने बताया कि राजेश कुछ दिनों से बहुत ज्यादा
तनाव में था। वह तीन दिन से दिन के समय ही शराब पी रहा था। आरओ प्लांट पर काम करने
के लिए नहीं जा रहा था। उसका काम पानी सप्लाई करने का था। शुक्रवार को भी वह
दोपहर के समय से ही नशे में दिख रहा था। उससे लोगों ने कहा कि काम पर क्यों नहीं जा रहे
और दिन में ही शराब क्यों पी रहे हो? इस पर उसने माफी मांगते हुए कहा कि आज आखिरी
बार पी है। इसके बाद वह अपने कमरे पर चला गया। शाम को बिमला और राजेश के बीच झगड़े
की आवाज आने लगी। बिमला के छत से कूद जाने के बाद राजेश की हत्या का पता चला।
राजेश की तीसरी पत्नी है बिमला, दो से हो चुका था तलाक
पड़ोस के लोगों ने बताया कि बिमला राजेश की तीसरी पत्नी है। दो पत्नी से तलाक हो चुका
था। बिमला और राजेश की शादी को काफी समय हो गया था लेकिन कोई बच्चा नहीं था।
दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। बिमला अक्सर कमरे में ही रहती थी। वह आसपास के लोगों से
कम ही वास्ता रखती थी। उसे कई बार कच्चे चावल और चीनी चबाते हुए देखा गया। राजेश मूल
रूप से यूपी के सीतापुर का रहने वाला था। वह पत्नी के साथ एक साल पहले ही कुरुक्षेत्र आया
था।
एक ही वार में फाड़ दिया पेट
राजेश के शव का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. गौरव कौशिक का कहना है कि चाकू से
एक ही वार किया गया। चाकू बहुत जोर से मारा गया। 37 सेमी. का घाव मिला है। पेट में
घुस जाने के बाद चाकू को बहुत जोर से और काफी देर तक घुमाया गया। इसी से किडनी, लिवर
और आंते बाहर आ गईं। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती बिमला के बारे में डाक्टर ने बताया कि
उसकी हालत स्थिर है। रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। वह बोल नहीं पा रही है। उसने न कुछ
खाया है और न ही पीया है।
सिजोफ्रेनिया का मामला लगता है
यह मामला सिजोफ्रेनिया का लगता है। सिजोफ्रेनिया गंभीर मानसिक विकार है जिसमें व्यक्ति
की सोच, भावनाएं, व्यवहार और वास्तविकता को समझने की क्षमता प्रभावित होती है।
बीमारी का प्रभाव जब चरम पर होता है तब हत्या करने जैसी घटना का कारण बन सकता है।
इस बीमारी में ऐसे मामले आ चुके हैं जिसमें रोगी को लगता है कि कोई उसे आदेश दे रहा है और
जो उससे कहा जा रहा है, वह उसे करना है - डा. सुरेंद्र मढान, मनोचिकित्सक
झाड़-फूंक के बिंदू पर भी जांच
डिप्टी एसपी गुरविंद्र सिंह का कहना है कि राजेश की हत्या के मामले में लोगों को बयान
दर्ज किए जा रहे हैं। इनमें झाड़-फूंक की बात सामने आई है। इस बिंदू पर भी जांच चल रही है।
हालांकि, सही स्थिति का पता बिमला से पूछताछ हो जाने के बाद ही चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।