{"_id":"6adb410f579832a44d057cf0","slug":"video-second-day-of-electricity-employees-strike-protests-continue-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, विरोध प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का दूसरा दिन, विरोध प्रदर्शन जारी
रोहतक। हरियाणा बिजली निगम कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का शुक्रवार को दूसरा दिन है। राजीव गांधी विद्युत भवन में हड़ताल स्थल पर अनेक खाप प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने अपना समर्थन दिया। सर्कल सेक्रेटरी विकास दहिया ने कहा कि हमारी हड़ताल 24 तारीख तक लगातार चल रही है।
सर्कल सेक्रेटरी दहिया ने बताया कि सरकार की तरफ से लगातार बातचीत के प्रयास हो रहे हैं। वीरवार रात से ही मंत्रीगण व अधिकारियों की ओर से मैसेज आ रहा है कि मीटिंग करो। हमारे मोर्चा के साथी गए हुए हैं। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे हमारी मीटिंग शुरू होगी। उसी में फैसला लिया जाएगा कि आगे किससे बात करनी है और क्या बात करनी है।
रोहतक जिले में 35-36 घंटे से गांवों में बिजली नहीं आने के सवाल पर दहिया ने कहा कि हम जनता से माफी मांगते हैं। यह हड़ताल हम जनता के हित के लिए ही कर रहे हैं। हमारा कोई निजी हित नहीं है। यह लड़ाई गुरुग्राम और नूंह में बिजली प्राइवेट कंपनी को देने के खिलाफ है। जनता कुछ भी कह दे हमें कोई दिक्कत नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो रोड जाम और जनता को भड़काने का प्रचार फैलाया जा रहा है, वो आरएसएस और बीजेपी के लोग कर रहे हैं। असली ग्रामीण और खाप पंचायतें हमारे समर्थन में आ रही हैं। हड़ताल से पहले 19 तारीख को हमने किसान, छात्र और मजदूर संगठनों से बात की थी, तब जाकर ये फैसला लिया।
दहिया ने कहा कि सरकार कह रही है ये केंद्र का मामला है। जबकि एचईआरसी यानी हरियाणा रेगुलेटरी इलेक्ट्रिसिटी कमीशन का गठन हरियाणा सरकार करती है। इसका एक्ट नंबर 108 है जिसके तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक मिनट में इसे कैंसिल कर सकते हैं लेकिन सरकार जनता को बरगला रही है।ऊर्जा मंत्री अनिल विज के बयान पर उन्होंने कहा कि पहले अनिल विज जी कहते थे मैं कर्मचारियों के साथ हूं, अपील में जाऊंगा। अब कह रहे हैं कर्मचारी बेवजह हड़ताल कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।