Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
After Sirsa, the administration conducted a cleanliness drive in Dabwali and removed garbage at night.
{"_id":"6a8a878fc0eaa7502902a40d","slug":"video-after-sirsa-the-administration-conducted-a-cleanliness-drive-in-dabwali-and-removed-garbage-at-night-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा के बाद डबवाली में प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान, रात के समय उठाया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के बाद डबवाली में प्रशासन ने चलाया सफाई अभियान, रात के समय उठाया कचरा
सिरसा शहर में शनिवार को बड़े स्त्र पर कचरा उठान करने के बाद प्रशासन ने देर रात को डबवाली में कचरा उठाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। बड़े स्तर पर पुलिस के साथ डीएसपी योगेश कुमार व कार्यकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में अभियान चलाया गया। 20 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। इस दौरान शहर में जमा 300 मीट्रिक टन के आसपास कचरे का उठान प्रशासन ने किया ।
अधिकारियों के अनुसार जहां जहां पर बड़े डंपिंग प्वाइंट थे। सभी की सफाई की गई है ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। कूड़ा ज्यादा जमा होने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया था। पुलिस बल के साथ 10 से ज्यादा वाहनों की मदद से कचरे का उठान किया गया है।
वहीं, कर्मचारियों के हिरासत में लेने की सूचना मिलने के बाद शहर थाने के बाद अन्य सफाई कर्मचारियों ने अपना विरोध शुरू कर दिया था। बता दें कि बीते दिन सिरसा में चले सफाई अभियान के बाद डबवाली में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए कचरा सड़कों पर डाल दिया था। इस कारण आमजन को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।