{"_id":"6a8b489e1b7f99035905fa96","slug":"patwari-kanoongo-strike-upto-25-august-sirsa-news-c-128-1-svns1027-163750-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल 25 तक चलेगी, आमजन को उठानी होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पटवारियों-कानूनगो की हड़ताल 25 तक चलेगी, आमजन को उठानी होगी परेशानी
Mon, 24 Aug 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजस्व विभाग में सरकार के नए सॉफ्टवेयर की तकनीकी खामियों के विरोध में पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर हैं। अधूरे आंकड़ों के कारण भी कर्मचारी परेशान हैं। इस हड़ताल से ई दिशा और तहसील का काम बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
पटवार भवन में काम नहीं होने से जमीन की खरीद-बिक्री रुक गई है। इंतकाल और फर्द जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी प्रभावित हुए हैं। प्रशासन को तीन दिनों में करोड़ों रुपये का राजस्व नुकसान हो चुका है। यह नुकसान आगामी दो दिनों में और बढ़ जाएगा।
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला प्रधान दलवीर बिस्सु ने कहा कि कर्मचारी नई तकनीक के विरोध में नहीं हैं। नई तकनीक से कार्य करने में आसानी होती। उन्होंने बताया कि सॉफ्टवेयर को पहले किसी एक तहसील में परीक्षण के तौर पर लागू करना चाहिए था। पुराने राजस्व रिकॉर्ड का पूरा आंकड़ा नए सॉफ्टवेयर में उपलब्ध नहीं है। इस कारण से उन्हें राजस्व संबंधी कार्यों को करने में परेशानी आ रही है।