{"_id":"6a897d12463e53a0190477e2","slug":"video-tragic-accident-on-gt-road-punjab-roadways-driver-killed-conductor-injured-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, पंजाब रोडवेज चालक की मौत, परिचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, पंजाब रोडवेज चालक की मौत, परिचालक घायल
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास शनिवार को दर्दनाक हादसे में पंजाब रोडवेज बस के चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गए। हादसे के बाद बहालगढ़ थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के गुरदासपुर निवासी जसविंदर सिंह (30) पंजाब रोडवेज के कपूरथला डिपो की बस लेकर दिल्ली की ओर जा रहे थे। जीटी रोड पर देर रात करीब एक बजे सेक्टर-7 फ्लाईओवर के पास बस सड़क किनारे खड़े कैंटर के पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए चालक जसविंदर और परिचालक सरबजीत सिंह बस से नीचे उतर गए।
इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने पंजाब रोडवेज की बस में टक्कर मार दी। टक्कर की चपेट में आने से चालक जसविंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिचालक सरबजीत सिंह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों के अनुसार जसविंदर सिंह करीब पांच साल से पंजाब रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो साल का बेटा भी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।