फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   majhari school bilaspur janmashtami cultural program krishna bal leela

बिलासपुर: मजारी स्कूल में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दिखी कृष्ण भक्ति, नृत्य में जीवंत हुईं बाल लीलाएं

Thu, 03 Sep 2026 03:09 PM IST
Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 03:09 PM IST
majhari school bilaspur janmashtami cultural program krishna bal leela
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों और उनकी बाल लीलाओं को नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से दी गई श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। प्रस्तुतियों के दौरान विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा और विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, कर्म और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ पालन करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और संस्कारपरक कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही इन आयोजनों से बच्चों में नैतिक और सामाजिक मूल्यों का भी विकास होता है। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्य और विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों सहित सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

03 Sep 2026

हुसैनीवाला बार्डर के सरहदी गांव चूहड़ी वाला में नहीं बना मुख्यमंत्री खेल मैदान

यमुनानगर में भाजपा कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसी, पुलिस ने हिरासत में लिया

03 Sep 2026

फिरोजपुर में राहगीरों से मोबाइल छीनने और वाहन चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

फिरोजपुर रेल डिवीजन में टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 24,434 यात्री बिना टिकट पकड़े, 2.17 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

विज्ञापन

जीरा में स्विफ्ट डिजायर और स्कार्पियो की भिड़ंत में कोच समेत दो की मौत

उज्जैन: वैष्णव तिलक और राम नाम के बिल्व पत्र से सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल का उद्घोष

03 Sep 2026
विज्ञापन

विकास भवन स्थित जनपद पंचायत रिसोर्स सेंटर में हुआ सीएम के संबोधन का सजीव प्रसारण; VIDEO

03 Sep 2026

युवा संसद में गूंजे लोकतंत्र के स्वर, 39 जीटीसी की टीम रही अव्वल; VIDEO

03 Sep 2026

सीता कुंड मंदिर के पास मोड़ पर गिरा पेड़ बना परेशानी का सबब, VIDEO

03 Sep 2026

वाराणसी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार;video

03 Sep 2026

VIDEO: अग्रवाल समाज की बैठक में दरोगा ने कहे ऐसे शब्द, भड़क उठे लोग: थाने में कर दिया हंगामा

03 Sep 2026

महाराष्ट्र की प्रेरणा और तमिलनाडु की राजेश्वरी ने किया दमखम का प्रदर्शन; VIDEO

02 Sep 2026

VIDEO: छाता शुगर मिल धरनास्थल पर अनोखा प्रदर्शन, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

02 Sep 2026

VIDEO: फतेहाबाद के कंस मेले में फूहड़ डांस और डीजे पर रोक

02 Sep 2026

VIDEO: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से पलटी दूसरी कार

02 Sep 2026

VIDEO: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

02 Sep 2026

VIDEO: बाइकों की भिड़ंत में दो युवक घायल

02 Sep 2026

VIDEO: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

02 Sep 2026

VIDEO: पिस्टल के साथ पकड़ा नाबालिग, जांच में जुटी पुलिस

02 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर महिला से आपत्तिजनक हरकत का आरोप

02 Sep 2026

VIDEO: बिजली चोरी में आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

02 Sep 2026

VIDEO: उपचार के दौरान घायल साध्वी की मौत

02 Sep 2026

VIDEO: नींद की झपकी आने से ट्रेलर 20 फीट गहरी खाई में पलटा, चालक-परिचालक घायल

02 Sep 2026

केंद्रीय मंत्री सुकांत के घर पहुंचे सीएम शुभेंदु, बच्चों को दिया आशीर्वाद

02 Sep 2026

कानपुर: जलभराव से घरों तक आ रहे मगरमच्छ और जहरीले सांप, खतरे में लोगों की जान

02 Sep 2026

दिल्ली में युवती ने सगे मौसा को उतारा मौत के घाट

02 Sep 2026

जालंधर के गुरुद्वारा साहिब के बाहर देर रात दातर लेकर दिखे 2 संदिग्ध, सेवादारों के चिल्लाने पर मौके से फरार;

02 Sep 2026

जालंधर में व्यापारी की गाड़ी से 10 लाख कैश लूट ले गया चोर

02 Sep 2026

दवा विक्रेताओं का बड़ा फैसला: मृत बैगा बच्चों को न्याय दिलाने के लिए कल बालाघाट में आधे दिन की हड़ताल

02 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed