{"_id":"6a8c0e00196d52521806ae27","slug":"video-hamirpur-bjp-protest-vijay-agnihotri-congress-government-development-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन, विजय अग्निहोत्री बोले- कांग्रेस सरकार में विकास की गति प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन, विजय अग्निहोत्री बोले- कांग्रेस सरकार में विकास की गति प्रभावित
Ankesh Dogra
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:55 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी जिला हमीरपुर के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में गांधी चौक पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में देरी समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हमीरपुर जिले के पांच विकास खंडों में पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव करवाने में जानबूझकर देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को उनके लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित रखना असंवैधानिक और लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने सरकार से चुनाव में देरी के कारण स्पष्ट करने की मांग की।
राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले भाजपा नेताओं राजिंदर सिंह राणा और सुधीर शर्मा के खिलाफ कानून का दुरुपयोग करते हुए अनुचित एफआईआर दर्ज की गई हैं।
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद प्रदेश में विकास की गति प्रभावित हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल में कई संस्थानों की संख्या में कटौती की गई है।
उन्होंने कहा कि जोलसप्पड़ स्थित मेडिकल कॉलेज के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचा करीब दो वर्ष पहले तैयार होने के बावजूद इसे अभी तक पूरी तरह शुरू नहीं किया जा सका है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विकास कार्यों को गति देने की मांग की।
भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने पंचायत समिति अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव जल्द नहीं करवाए और लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ इसी तरह का व्यवहार जारी रखा, तो भाजपा सरकार के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज करेगी।
प्रदर्शन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी अमित शर्मा, जिला महामंत्री अजय रिंटू शर्मा और राजेश सहगल समेत विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।