{"_id":"6a898e6b2f46fa8e3e0d175d","slug":"video-hamirpur-roadmap-prepared-for-2027-assembly-elections-at-congress-meeting-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कांग्रेस की बैठक में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हुआ रोडमैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कांग्रेस की बैठक में 2027 विधानसभा चुनावों के लिए तैयार हुआ रोडमैप
हमीरपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक तरफ संगठन को मजबूत करने की कवायद चल रही है, तो दूसरी तरफ विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को चुनावी मुद्दा बनाने की तैयारी है। टाउन हॉल हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन को बूथ से लेकर ग्रामीण स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों और आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने दावा किया कि हिमाचल में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर काम किया जा रहा है। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कुलदीप सिंह पठानिया समेत विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।