{"_id":"6ab37021aea42647610d0b6a","slug":"video-ayush-method-yoga-health-kullu-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: आयुष पद्धति को अपना रहे लोग, योग बना निरोग रहने का जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: आयुष पद्धति को अपना रहे लोग, योग बना निरोग रहने का जरिया
Ankesh Dogra
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:52 AM IST
Link Copied
आयुष पद्धति को अपनाने की दिशा में लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के अवसर पर कुल्लू जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को योग को स्वस्थ और निरोग जीवन का जरिया बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. नताशा ने बताया कि जिले के हर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में योग गतिविधियां करवाई जा रही हैं। लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी देने के साथ इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
इसी अवसर पर जिला आयुष अस्पताल में बुधवार को कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण भी किया और यहां मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि जिला आयुष अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिए भर्ती करने की सुविधा भी उपलब्ध है। इससे जरूरतमंद मरीजों को अस्पताल में रहकर उपचार लेने की सुविधा मिलती है।
अस्पताल में पंचकर्म पद्धति के माध्यम से भी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। आयुष चिकित्सा पद्धति के तहत उपलब्ध इन सुविधाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को बढ़ावा दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय आयुर्वेदिक दिवस के मौके पर आयोजित हो रहे योग शिविरों और स्वास्थ्य कार्यक्रमों के जरिए आयुष पद्धति, योग और उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।