{"_id":"6abcf684d7cc8e77e1095730","slug":"video-kullu-college-youth-festival-second-day-debate-on-artificial-intelligence-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू कॉलेज में युवा महोत्सव के दूसरे दिन बौद्धिक विमर्श, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विद्यार्थियों ने रखे तर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू कॉलेज में युवा महोत्सव के दूसरे दिन बौद्धिक विमर्श, कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर विद्यार्थियों ने रखे तर्क
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को विद्यार्थियों के बीच वाद-विवाद और लोकगीत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वाद-विवाद में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषय पर अपने तर्कों से बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया, वहीं लोकगीत प्रतियोगिता में हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
ग्रुप-वन के तहत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता युवाओं के भविष्य के लिए वरदान या खतरा’ रखा गया। विषय ने विद्यार्थियों को तकनीक के बदलते दौर और इसके भविष्य पर अपने विचार रखने का अवसर दिया।
हिंदी माध्यम की प्रतियोगिता में कुल्लू, जोगिंदरनगर, बास्सा, करसोग, हरिपुर, लम्बाथाच, बंजार, मंडी, थाची और सरकाघाट के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं अंग्रेजी माध्यम में कुल्लू, जोगिंदरनगर, करसोग, मंडी और सरकाघाट के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए।
वाद-विवाद के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा, स्वास्थ्य, शोध, संचार और रोजगार जैसे क्षेत्रों में नई संभावनाएं पैदा कर रही है। उनका कहना था कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञान के नए स्रोतों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।
प्रतिभागियों ने यह भी बताया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता कई कार्यों को कम समय में पूरा करने में सहायक हो सकती है। इस दौरान विद्यार्थियों ने विषय के अलग-अलग पहलुओं पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। युवा महोत्सव के दूसरे दिन लोकगीत प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हिमाचल की लोक संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली। महोत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ समसामयिक विषयों पर विचार रखने और लोक संस्कृति से जुड़ने का मंच भी मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।