{"_id":"6aaa6d3ffb295e5582067e62","slug":"video-dadahu-market-loading-unloading-ban-during-school-hours-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: ददाहू बाजार में स्कूल टाइम पर नहीं होगी वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: ददाहू बाजार में स्कूल टाइम पर नहीं होगी वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:49 PM IST
Link Copied
ऐतिहासिक रेणुका जी तीर्थ के प्रवेश द्वार ददाहू में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस ने सख्ती की तैयारी कर ली है। स्कूल खुलने और छुट्टी के समय बाजार में वाहनों से सामान की लोडिंग-अनलोडिंग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह व्यवस्था सुबह 8:00 से 9:30 बजे और दोपहर 2:30 से 4:00 बजे तक लागू रहेगी।
इस अवधि में छोटे-बड़े किसी भी वाहन से बाजार में सामान उतारने या चढ़ाने की अनुमति नहीं होगी। पुलिस का मानना है कि स्कूल के समय बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ऐसे में नई व्यवस्था से विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
बुधवार को ददाहू में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएसपी संगड़ाह मंगत राम ठाकुर ने कहा कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस पहले दो दिन व्यापारियों को नई व्यवस्था के बारे में जागरूक करेगी। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी ने मोटर मैकेनिकों को निर्देश दिए कि खराब वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के बजाय पर्याप्त दूरी बनाकर निर्धारित स्थान पर रखा जाए। सड़क किनारे खराब वाहन खड़े रहने से यातायात बाधित होता है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
इसके अलावा निजी और सरकारी बसों को भी सड़क पर खड़ा करने के बजाय बस अड्डा परिसर में ही पार्क करने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को सड़क किनारे अनावश्यक अतिक्रमण से बचने की नसीहत दी गई, ताकि बाजार में वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे।
बैठक में क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रभाव और युवाओं की मौत पर भी चिंता जताई गई। डीएसपी मंगत राम ठाकुर ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस और समुदाय को मिलकर प्रभावी कदम उठाने होंगे।
उन्होंने लोगों से नशे का कारोबार करने वालों या नशे की गिरफ्त में आए लोगों की जानकारी पुलिस के साथ साझा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आम लोगों के सहयोग से ही नशे के बढ़ते प्रभाव पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है।
बैठक में एसएचओ प्रियंका चौहान, एएसआई मोहिंद्र कुमार, एचएससी वीरेंद्र कुमार, पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, उपप्रधान करण जस्सल, पूर्व प्रधान रविंद्र गुप्ता, व्यापार मंडल प्रधान राजन गोयल समेत रोड सेफ्टी क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।