{"_id":"6a8ad43dfc766b3cce09e278","slug":"video-renukaji-congress-2027-election-10000-vote-lead-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: रेणुकाजी में कांग्रेस ने 2027 का चुनावी बिगुल फूंका, प्रत्याशी को 10 हजार मतों की बढ़त दिलाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: रेणुकाजी में कांग्रेस ने 2027 का चुनावी बिगुल फूंका, प्रत्याशी को 10 हजार मतों की बढ़त दिलाने का संकल्प
Ankesh Dogra
Updated Sun, 23 Aug 2026 04:36 PM IST
हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों का शंखनाद कर दिया है। रविवार को ददाहू के कुब्जा पवेलियन में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महाअधिवेशन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 10 हजार से अधिक मतों की बढ़त दिलाने का संकल्प लिया।
नई ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के बाद आयोजित यह पहला महाअधिवेशन था। कार्यक्रम में पार्टी ने संगठन की मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की। महाअधिवेशन में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की 65 पंचायतों, 133 बूथों और सात जोन से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पहुंचे।
महाअधिवेशन की अध्यक्षता कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं रेणुकाजी विधायक विनय कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास हर वर्ग के उत्थान और विकास से जुड़ा रहा है। कांग्रेस विकास की जननी है और पार्टी ने रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2012 से अब तक कई विकास कार्य और योजनाएं धरातल पर उतारी हैं।
उन्होंने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विनय कुमार ने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हैं। घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल के साथ खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का असर हर वर्ग पर पड़ा है।
उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश की संपत्तियों और संसाधनों को बड़े उद्योगपतियों तथा विदेशी कंपनियों के हाथों सौंपा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठन में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों से निष्ठा और लगन के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने से ही 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फिर से जीत दिलाई जा सकती है।
महाअधिवेशन में प्रदेश संगठन महासचिव विनोद जिंटा, जिला प्रभारी धर्मेंद्र धामी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद परमार और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में ब्लॉक महासचिव मित्र सिंह तोमर, बीडीसी अध्यक्ष ददाहू कृष्णानंद, उपाध्यक्ष रक्षा नेगी, अजय भारद्वाज और श्यामा ठाकुर समेत रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
आयोजन में क्षेत्र की 65 पंचायतों, 133 बूथों और सात जोन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महाअधिवेशन के दौरान पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों को गति देने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का संदेश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।