{"_id":"6a8a856b2057d401300a9e6b","slug":"video-four-accused-arrested-in-drug-trafficking-case-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"एएनटीएफ ने बरामद की छह किलो से अधिक हेरोइन, दो पिस्तौल और दो वाहन बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएनटीएफ ने बरामद की छह किलो से अधिक हेरोइन, दो पिस्तौल और दो वाहन बरामद; चार आरोपी गिरफ्तार
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) फिरोजपुर रेंज की टीम ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हेरोइन, हथियार और वाहन बरामद किए हैं।
एएनटीएफ के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि 5.530 किलो हेरोइन बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक टोयोटा इटियोस कार भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपियों के नाभा जेल में बंद आरोपियों से संबंध सामने आए हैं। एएनटीएफ ने नाभा जेल से आरोपियों के मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं। जेल में बंद आरोपियों को पूछताछ वास्ते लाया जाएगा। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
दूसरे मामले में एएनटीएफ ने लुधियाना शहर में तेज रफ्तार पीछा करने के बाद दो आरोपियों को काबू किया। इनके कब्जे से दो अत्याधुनिक .30 बोर पिस्तौल, 935 ग्राम हेरोइन और महिंद्रा थार रॉक्स बरामद की गई। जांच में आरोपियों के गुरदासपुर जेल में बंद एक प्रमुख आरोपी से सक्रिय संबंध सामने आए हैं। उक्त आरोपी का फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर मामले से संबंध बताया जा रहा है। ये आरोपी आषीश चोपड़ा गैंग के सदस्य हैं। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों के नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों की गहन जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।