{"_id":"6ad88765114c06aa9b000865","slug":"video-gurukul-school-solan-dussehra-celebration-ramayana-tableaux-2026-10-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन: गुरुकुल स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा, रामायण की झांकियों ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: गुरुकुल स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा, रामायण की झांकियों ने मोहा मन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 21 Oct 2026 03:05 PM IST
Link Copied
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन में दशहरे का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रावास के विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत की गई झांकियां रहीं। विद्यार्थियों ने भगवान श्रीराम और रावण के विभिन्न स्वरूपों को दर्शाते हुए रामायण के प्रसंगों का सजीव चित्रण किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इसके बाद भगवान श्रीराम के स्वरूप में रावण के पुतले का दहन किया गया। इस आयोजन ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान रामलीला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
दशहरा उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।