{"_id":"6a86b4ecececdb59c8068d8c","slug":"video-launch-of-a-reading-campaign-based-on-the-theme-my-words-my-story-at-diet-una-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: डाइट ऊना में मेरे शब्द-मेरी कहानी थीम पर आधारित रीडिंग कैंपेन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: डाइट ऊना में मेरे शब्द-मेरी कहानी थीम पर आधारित रीडिंग कैंपेन का शुभारंभ
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट ऊना में समग्र शिक्षा के अंतर्गत मेरे शब्द-मेरी कहानी थीम पर आधारित रीडिंग कैंपेन का शुभारंभ किया गया। संस्थान में पढ़ने वाले बच्चों के क्लास रूम से इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत प्रशिक्षु अध्यापकों को इस अभियान के उद्देश्यों ,पुस्तकों के महत्व और उनका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला ऊना के लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर मैडम सुधा पराशर ने इस अभियान की कार्य योजना सांझी की। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत अभियान 15 अगस्त से 8 सितंबर तक हिमाचल प्रदेश के सभी स्कूलों में जारी रहेगा। इस अवसर पर डाइट से प्रवक्ता राज कुमार, केवल चंदेल, कश्मीर सिंह चौहान प्रीतपाल, राज कुमार धीमान,विशाल रनौत, अक्षय मीना शर्मा, उर्वशी, वंदना शर्मा, निशी शर्मा, शुभ लता, सुखबीर कौर, सीमा धीमान,जसविंद्र कौर उपस्थित रहे। प्रशिक्षु अध्यापकों में प्रतिभा जैसमीन, प्रियंका, मीना, शिखा,अंशु, आंचल,सुमन, शिखा कुमारी, अमित, समरप्रीत,अर्शदीप,देवांश उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।