Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election Result 2025: Aditya Thackeray lattack on Election Commission
{"_id":"691865928bc488ae8500743a","slug":"bihar-election-result-2025-aditya-thackeray-lattack-on-election-commission-2025-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA की जीत के बाद आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA की जीत के बाद आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर हमला
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की बंपर जीत के बाद शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य ठाकरे ने चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का एसआईआर वाला प्रयोग पूरी तरह सफल रहा, जिसके जरिए 65 लाख वोट काटे गए और इसका फायदा भाजपा को मिला। आदित्य ठाकरे ने सवाल उठाया कि क्या नीतीश कुमार वास्तव में मुख्यमंत्री बन पाएंगे, क्योंकि भाजपा का खेल सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं बहुत सोच-समझकर वोट करती हैं और किसी योजना या नोटों के लालच में अपना वोट नहीं देतीं।
उनका आरोप है कि एनडीए लाड़ली बहना योजना को बहाना बना रहा है, जबकि जीत वोट चोरी से मिली है। उन्होंने चुनाव आयोग को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब 65 लाख वोट ही काट दिए जाएं तो ऐसे चुनाव का क्या मतलब? उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा इसे चुनाव आयोग नहीं, सलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया कहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।