{"_id":"69119369da9b2a7fec0fe67d","slug":"jammu-kashmir-cops-found-ammonium-nitrate-in-faridabad-2025-11-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Terror Attack: आतंकी डॉक्टर इस पाउडर से करने वाला था धमाका? जानें क्या है अमोनियम नाइट्रेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Terror Attack: आतंकी डॉक्टर इस पाउडर से करने वाला था धमाका? जानें क्या है अमोनियम नाइट्रेट
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो दिनों पहले गिरफ्तार किए गए डॉक्टर आदिल अहमद की निशानदेही पर हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलोग्राम विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट), एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है अब ऐसे में सवाल है कि आखिर ये अमोनियम नाइट्रेट क्या होता है और कैसे इससे बड़ा धमाका किया जा सकता है. दरअसल अमोनियम नाइट्रेट एक सफेद रंग का क्रिस्टलीय केमिकल कंपाउंड है, जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल इंडस्ट्रीज में किया जाता है. उर्वरक के तौर पर नाइट्रोजन के सोर्स के रूप में किया जाता है. खनन उद्योग के लिए विस्फोटक तैयार करने के लिए भी अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल होता है. एक सिंथेटिक पाउडर होता है, जिसे अमोनिया और नाइट्रिक एसिड के रिएक्शन से बनाया जाता है. दुनियाभर के कई देशों में इसका उत्पादन होता है, सबसे खास बात ये है कि ये सस्ता भी होता है. अमोनियम नाइट्रेट आग के संपर्क में आते ही इसमें तेज विस्फोट हो सकता है और ये इतना ताकतवर होता है कि आसपास की चीजों को कुछ ही सेकेंड में उड़ा सकता है. सिर्फ 150 किलो अमोनियम नाइट्रेट से दो से तीन किलोमीटर तक तबाही मच सकती है, इसकी मात्रा ज्यादा हो तो ये और ज्यादा खतरनाक हो जाता है.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।