{"_id":"6ace68731db8bdff9d057995","slug":"video-bjp-mahila-morcha-protest-outside-the-congress-office-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 13 Oct 2026 10:50 PM IST
Link Copied
झांसी। भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कांग्रेस सांसद प्रो. अंगोमचा बिमल अकोइजाम के खिलाफ जेएनयू की 11 छात्राओं की ओर से लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की बात करने वाले कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं से जुड़े मामलों में भी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि महिलाओं के अधिकारों की बात केवल राजनीतिक मंचों और नारों तक सीमित है या पार्टी अपने नेताओं से भी समान जवाबदेही की अपेक्षा रखती है।
इस दौरान जिला महामंत्री नीलम सकरैया के नेतृत्व में रजनी गुप्ता, कविता शर्मा, प्रतिमा कुलकर्णी, दुर्गेश नंदिनी नामदेव, ममता चौरसिया, श्वेता नामदेव, कुसुम कुशवाहा, नूपुर पाठक, शिवांगी मुद्गिल, पूजा चौधरी और निधि वर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।