{"_id":"6a8bb75e77595e5a550aea4b","slug":"video-tha-thavasaya-thara-para-lkhanauu-pahaca-makhaya-naravacana-aayakata-janianasha-kamara-2026-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह शहर उनके लिए खास महत्व रखता है। लखनऊ उनकी तपोभूमि रही है, यहां उनकी शिक्षा भी हुई है।
उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को भी जरूरी जानकारी देने के उद्देश्य से आए हैं। बीएलओ लोकतंत्र की आधारशिला हैं। इसके अलावा प्रदेश की यूनिवर्सिटी और स्कूलों में चुनाव प्रक्रिया और उसकी पारदर्शिता को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उल्लेखनीय रही हैं। उन्होंने वर्ष 1979 में हाईस्कूल और 1981 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में यूपी बोर्ड में टॉप किया था। हाईस्कूल में करीब 10 लाख विद्यार्थियों के बीच उन्होंने पहला स्थान हासिल किया था। वहीं, इंटरमीडिएट में करीब छह लाख विद्यार्थियों के बीच यूपी बोर्ड में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
लखनऊ दौरे के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जागरुकता बढ़ाने और चुनाव व्यवस्था को और बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उनके शामिल होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।