{"_id":"6acb6ad8a841acf42409e62d","slug":"video-94th-edition-of-sundays-on-cycle-held-in-amritsar-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण आयोजित, युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण आयोजित, युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) के रीजनल सेंटर चंडीगढ़, फिट इंडिया मूवमेंट और खालसा कॉलेज के सहयोग से अमृतसर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 94वां संस्करण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह ने भी शिरकत की।
जरमनप्रीत सिंह ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा खेलों में लगानी चाहिए और बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित होने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों। उन्होंने कहा कि पंजाब को अक्सर नशे के मुद्दे पर चर्चा में लाया जाता है, जबकि यहां की संस्कृति बेहद शानदार है और खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और खालसा कॉलेज का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।