{"_id":"6acb7870181db7c7fb02ed80","slug":"video-demand-for-an-impartial-investigation-into-the-chawla-case-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: चावला मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, 251 सदस्यीय सिख जत्थे ने अकाल तख्त साहिब को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: चावला मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, 251 सदस्यीय सिख जत्थे ने अकाल तख्त साहिब को सौंपा ज्ञापन
चावला मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर करीब 25 सिख संगठनों के 251 सदस्यीय जत्थे ने श्री अकाल तख्त साहिब में ज्ञापन सौंपा। इससे पहले जत्थे के सदस्यों ने गुरुद्वारा बुर्ज अकाली बाबा फूला सिंह जी में अरदास की। जत्थे में जम्मू, दिल्ली और हरियाणा सहित विभिन्न स्थानों से आए सिख प्रतिनिधि शामिल हुए।
सिख संगठनों के नेताओं ने मामले की जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जांच में कई महत्वपूर्ण पहलुओं को सामने नहीं लाया गया। सिख नेता सुखदेव सिंह फगवाड़ा ने कहा कि 18 सितंबर को भी श्री अकाल तख्त साहिब में शिकायत दी गई थी। उन्होंने मांग की कि मौजूदा जांच रिपोर्ट की समीक्षा कर पूरे मामले की नए सिरे से निष्पक्ष जांच करवाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।