{"_id":"6b001319c8d0fc78720ebfe0","slug":"video-harjinder-dhami-elected-president-at-sgpc-general-session-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी के जनरल इजलास में हरजिंदर धामी को चुना गया अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी के जनरल इजलास में हरजिंदर धामी को चुना गया अध्यक्ष
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अमृतसर स्थित मुख्यालय के तेजा सिंह समुंदरी हाल में आयोजित जनरल इजलास में अरदास के साथ कार्यवाही शुरू हुई। इजलास के दौरान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लगातार सर्वसम्मति से एसजीपीसी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद धामी ने गुरु साहिब, एसजीपीसी के सभी सदस्यों और शिरोमणि अकाली दल के नेतृत्व का आभार जताया।
धामी ने कहा कि सर्वसम्मति से मिली सेवा उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि संस्था की धार्मिक, सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इस दौरान नई टीम के सदस्यों का भी चयन किया गया। धामी ने भरोसा दिलाया कि एसजीपीसी की ओर से सिख समुदाय से जुड़े मुद्दों, गुरुद्वारों के प्रबंधन, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।