{"_id":"6ac4c7f04981e97fce07e4c5","slug":"video-harjinder-kaur-appreciated-the-functioning-of-sgpcs-educational-institutions-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी के शिक्षण संस्थानों के कामकाज की हरजिंदर कौर ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी के शिक्षण संस्थानों के कामकाज की हरजिंदर कौर ने की सराहना
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की एग्जीक्यूटिव सदस्य बीबी हरजिंदर कौर ने एसजीपीसी के अधीन चल रहे स्कूलों और कॉलेजों की कार्यप्रणाली और उनमें किए जा रहे सुधारों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रिंसिपलों से बातचीत के बाद उन्हें संतोष हुआ कि संस्थानों में बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है।
बीबी हरजिंदर कौर ने कहा कि एसजीपीसी अध्यक्ष के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में शिक्षा का बजट करीब 100 करोड़ रुपये से बढ़कर 260 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसमें विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, कंप्यूटर लैब, स्मार्ट रूम और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ कर्मचारियों की भलाई के लिए भी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए छठे वेतन आयोग को लागू करना भी महत्वपूर्ण फैसला है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी स्वार्थों और आगामी चुनावों को देखते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष की छवि खराब करने के लिए व्यक्तिगत और राजनीतिक आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने ऐसी बयानबाजी की निंदा करते हुए कहा कि पंथक संस्थाओं को कमजोर करने वाले व्यक्तिगत हमले सिख समुदाय के हित में नहीं हैं।
बीबी हरजिंदर कौर ने सिख समाज से अपील की कि पंथक संस्थाओं को राजनीति से ऊपर रखते हुए व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर प्रयास किए जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।