{"_id":"6aa29f340fd9e35d9d0f70e2","slug":"video-minister-dhaliwal-slams-bjp-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"राघव चड्ढा की वोट को लेकर धालीवाल का भाजपा पर हमला, बोले- पंजाब सरकार को बदनाम करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राघव चड्ढा की वोट को लेकर धालीवाल का भाजपा पर हमला, बोले- पंजाब सरकार को बदनाम करने की कोशिश
आम आदमी पार्टी के पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने भाजपा पर पंजाब और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया है। अमृतसर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने राघव चड्ढा की वोट को लेकर भाजपा के आरोपों पर भी सवाल उठाए।
धालीवाल ने कहा कि राघव चड्ढा की वोट कटने को लेकर पंजाब सरकार पर जानबूझकर कार्रवाई करने के आरोप लगाए गए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग से जानकारी लेने पर सामने आया कि चड्ढा ने 26 अगस्त को दिल्ली के अजिंदा नगर में वोट संबंधी फार्म भरा था और 2 सितंबर तक उनकी वोट बन चुकी थी। इसके अगले ही दिन यानी 3 सितंबर को पंजाब सरकार पर वोट कटवाने का आरोप लगाया गया।
उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि राघव चड्ढा की वोट किस तारीख को सत्यापित की गई और इसकी पुष्टि किन अधिकारियों ने की।
धालीवाल ने कहा कि पंजाब ने राघव चड्ढा को राज्यसभा सदस्य बनने का अवसर और सम्मान दिया है, ऐसे में पंजाब सरकार पर इस तरह के आरोप सवाल खड़े करते हैं।
नशे के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए धालीवाल ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी यात्राएं निकाल ले, पंजाब और पंजाबियों का नुकसान करने वालों को प्रदेश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।