{"_id":"6ac5dd9388f269c7ca0a46e9","slug":"video-sgpc-honors-asian-games-medalist-gurinderbir-singh-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स पदक विजेता गुरिंदरबीर सिंह को एसजीपीसी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स पदक विजेता गुरिंदरबीर सिंह को एसजीपीसी ने किया सम्मानित
खेलों के क्षेत्र में सिखी और पंजाब का नाम रोशन करने वाले जालंधर के युवा खिलाड़ी गुरिंदरबीर सिंह को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सम्मानित किया। गुरिंदरबीर सिंह ने एशियन गेम्स में पदक जीतकर देश और कौम का गौरव बढ़ाया है। एसजीपीसी की ओर से उन्हें श्री हरमंदिर साहिब का मॉडल, सम्मान पत्र और दो लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।
एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने कहा कि प्रधान हरजिंदर सिंह धामी की अगुवाई में लिए गए फैसले के अनुसार होनहार सिख खिलाड़ी को यह सहायता दी गई है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी ओलंपिक और एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपलब्धियां हासिल करने वाले सिख खिलाड़ियों की आर्थिक मदद और हौसला अफजाई करती रही है।
मन्नण ने कहा कि पंजाब में खेल मैदानों को फिर से सक्रिय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा जैसे छोटे राज्य के खिलाड़ी कुश्ती, मुक्केबाजी और कबड्डी सहित विभिन्न खेलों में पदक जीत रहे हैं, जबकि पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए अभी और प्रयास किए जाने की जरूरत है।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेलों में उपलब्धियां हासिल करने से पंजाब का नाम रोशन होगा। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी खिलाड़ियों के अलावा जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा, इलाज और अन्य आवश्यकताओं के लिए भी सहायता करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।