{"_id":"6a882c3d7556992d7701dd63","slug":"punjab-politics-speculation-about-a-bjp-akali-alliance-intensifies-harsimrat-s-statement-adds-to-the-stir-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Politics: BJP-Akali Dal गठबंधन की अटकलें तेज, हरसिमरत बादल के बयान से बढ़ी हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Politics: BJP-Akali Dal गठबंधन की अटकलें तेज, हरसिमरत बादल के बयान से बढ़ी हलचल
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 21 Aug 2026 04:15 PM IST
Link Copied
पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के बीच एक बार फिर गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। शिअद नेता और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल के बयान के बाद दोनों दलों के फिर से साथ आने की अटकलों को बल मिला है। संगरूर में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष संत हरचंद सिंह लोंगोवाल की बरसी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरसिमरत कौर बादल ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब के विकास और केंद्र सरकार के सहयोग को लेकर बात की।उन्होंने कहा कि आपने स्किल्ड यूनिवर्सिटी की मांग रखी है। यह तो छोटे-छोटे काम हैं। गुरु साहिब की मेहरबानी हो और अगर पहले की तरह ऐसे समझौते बनें, जिनसे दिल्ली से विकास के काम पंजाब तक पहुंचें तो प्रदेश में बड़े विकास कार्यों की नींव रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।