{"_id":"6ac64322fb2b970ba10ba6ce","slug":"video-bjp-protest-march-over-corruption-case-in-faridkot-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भ्रष्टाचार मामले को लेकर भाजपा का रोष मार्च, मुख्यमंत्री का जलाया पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भ्रष्टाचार मामले को लेकर भाजपा का रोष मार्च, मुख्यमंत्री का जलाया पुतला
पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर भाजपा जिला फरीदकोट की ओर से जिला अध्यक्ष संदीप सिंह ‘सन्नी’ बराड़ के नेतृत्व में शहर में रोष मार्च निकाला गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजारों से मार्च निकालकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में भाजपा की प्रदेश नेता परमपाल कौर मलूका सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।भाजपा नेताओं ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों पर मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई द्वारा केस दर्ज करने और मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस सहित अन्य स्थानों पर की गई छापेमारी का स्वागत किया। परमपाल कौर मलूका ने कहा कि खुद को ‘कट्टर ईमानदार’ बताने वाली आम आदमी पार्टी सरकार की सच्चाई अब जनता के सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा पंजाब के डीजीपी को भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज करने का आग्रह किए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने कोई गलत काम नहीं किया तो उसे जांच से भागने की बजाय सीबीआई का सहयोग करना चाहिए। सच्चाई जल्द जनता के सामने आएगी।
सन्नी बराड़ ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों की निष्पक्ष जांच जरूरी है और भाजपा जनता के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।