{"_id":"6aa167bbf3ed3eef410d904f","slug":"video-congress-press-conference-in-pathankot-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आप पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आप पर बोला हमला
सरकारी कर्मचारियों के साथ वन पेंशन स्कीम तथा महंगाई भत्ते के वादे को पूरा न करने और कर्मचारियों के साथ किए जा रहे भेदभाव के मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस द्वारा जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया की अध्यक्षता में एक प्रेसवार्ता की। जिसमें विंग कमांडर अनुमा आचार्य (सेवानिवृत्त) एआईसीसी मीडिया इंचार्ज ने विशेष रूप से शामिल हाे कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी। विंग कमांडर अनुमा आचार्य, जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया और कांग्रेस नेता आशीश विज ने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी कर्मचारियों से वन पेंशन स्कीम तथा महंगाई भत्ते को लेकर जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने में सरकार विफल रही है। सरकारी कर्मचारी अपने जायज अधिकारों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर पंजाब सरकार सरकारी विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार पर भारी मात्रा में धन खर्च कर रही है। वहीं, दूसरी ओर अपने कर्मचारियों को उनका वादा किया गया महंगाई भत्ता (डीए) देने में आनाकानी कर रही है। यह सरकारी कर्मचारियों के साथ अन्याय और भेदभाव है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि सरकारी कर्मचारियों के जायज अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा और जब तक कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिलता, तब तक उनकी आवाज बुलंद की जाती रहेगी। इस मौके सीनियर कांग्रेस नेता राकेश बबली, चरणजीत सिंह हैप्पी, पार्षद रजनी मन्हास, पार्षद अजय कुमार, पार्षद जोगिंदर पहलवान, पार्षद बलविंदर ज्योति, पार्षद सुरिंदर बिल्ला आदि मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।