{"_id":"6a8826ef3f4d45fa4c08929d","slug":"video-no-impact-of-the-punjab-bandh-seen-in-talwara-hajipur-markets-remained-open-as-usual-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा-हाजीपुर में पंजाब बंद का नहीं दिखा असर, आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा-हाजीपुर में पंजाब बंद का नहीं दिखा असर, आम दिनों की तरह खुले रहे बाजार
ब्लॉक तलवाड़ा व हाजीपुर में कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का कोई खास असर देखने को नहीं मिला। दोनों ब्लॉकों के अधिकांश बाजारों में दुकानें आम दिनों की तरह खुली रहीं और सड़कों पर भी वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। हालांकि, सरकारी व निजी बस परिवहन सेवाएं प्रभावित होने के कारण यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार तलवाड़ा-दसूहा वाया हाजीपुर तथा तलवाड़ा-मुकेरियां वाया हाजीपुर चलने वाली सरकारी व निजी बस सेवाएं सुबह करीब सात बजे से दोपहर दो बजे तक पूरी तरह बंद रहीं। इससे विभिन्न गांवों और कस्बों से आने-जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे के तुरंत बाद निजी बस परिवहन सेवाएं दोबारा शुरू हो गईं, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
वहीं, ब्लॉक तलवाड़ा के अंतर्गत आने वाले अमरोह, रामगढ़ सीकरी, दातारपुर, कमाही देवी और झीर दा खुह आदि क्षेत्रों में भी बंद का कोई विशेष प्रभाव नजर नहीं आया। इन स्थानों पर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान सामान्य दिनों की तरह खोले और बाजारों में रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रहीं।
इसी तरह ब्लॉक हाजीपुर तथा इसके अंतर्गत आने वाले दगन नंगल, विहालां और रणसोता आदि क्षेत्रों में भी अधिकांश दुकानें खुली रहीं। बाजारों में लोगों की आवाजाही बनी रही और व्यापारिक गतिविधियां सामान्य रूप से चलती रहीं।
कुल मिलाकर तलवाड़ा और हाजीपुर क्षेत्र में पंजाब बंद का आह्वान बाजारों और सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने में सफल नहीं रहा। केवल बस सेवाएं कुछ घंटों तक प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी हुई, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खुले रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।