{"_id":"6a88492d033b82465f0ca067","slug":"video-uproar-at-ropar-municipal-councils-first-meeting-questions-raised-over-development-works-worth-rs20-crore-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोपड़ नगर परिषद की पहली बैठक में हंगामा, 20 करोड़ के विकास कार्यों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपड़ नगर परिषद की पहली बैठक में हंगामा, 20 करोड़ के विकास कार्यों पर उठे सवाल
रोपड़ नगर परिषद की पहली बैठक में आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बहुमत से नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंदरपाल सिंह राजू सत्याल को अकाली दल और भाजपा पार्षदों के विरोध का सामना करना पड़ा। बैठक के दौरान कई प्रस्तावों को लेकर पार्षदों के बीच तीखी बहस हुई।
अकाली दल के पार्षद परमजीत सिंह मक्कड़ ने कई प्रस्तावों पर आपत्ति जताते हुए सवाल खड़े किए। वहीं, भाजपा पार्षद हरमिंदर वालिया ने सोलर लाइटों की महंगी खरीद का मुद्दा उठाया। सुखेमाजरा स्थित सरकारी कैटल पाउंड को हर महीने एक लाख रुपये देने के प्रस्ताव का भी विरोध किया गया।
नगर परिषद अध्यक्ष के लिए नई गाड़ी खरीदने के प्रस्ताव पर भी बैठक में जमकर बहस हुई। पार्षदों ने सवाल उठाया कि परिषद के कुल वार्षिक बजट से अधिक राशि के विकास कार्यों को मंजूरी दी जा रही है, जबकि इन कार्यों के लिए नगर परिषद के पास पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं है।
बैठक में शहर के विकास के लिए करीब 20 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दी गई। नगर परिषद अध्यक्ष इंदरपाल सिंह राजू सत्याल ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार से फंड उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन फंडों को हासिल करने के लिए अधिकारियों और सरकार के स्तर पर भागदौड़ करने के उद्देश्य से नई गाड़ी खरीदना जरूरी है।
बैठक के दौरान सफाई सेवकों के नियमित काम के बजाय प्रशासनिक अधिकारियों के घरों में सेवा करने का मुद्दा भी उठा। सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष अजय भट्टी ने इन आरोपों को खारिज किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के पार्षद गुरविंदर सिंह ने संबंधित अधिकारी का पद और घर का पता तक सामने रखते हुए मामले पर गंभीर सवाल उठाए।
पहली ही बैठक में विकास कार्यों, फंड, खरीद प्रस्तावों और सफाई व्यवस्था को लेकर हुई बहस से नगर परिषद की आगामी बैठकों में भी राजनीतिक टकराव के संकेत मिले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।