{"_id":"69bf83d04a54c434e70cc637","slug":"video-thar-seized-by-police-in-kapurthala-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में तहसीलदार के बेटे ने दिखाई धौंस, पुलिस ने जब्त की थार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में तहसीलदार के बेटे ने दिखाई धौंस, पुलिस ने जब्त की थार
Ankesh Kumar
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 AM IST
Link Copied
कपूरथला के माल रोड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया जब एक बिना नंबर और बीकन लाइट लगी थार गाड़ी को पुलिस ने चेक किया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सबडिवीजन शीतल सिंह ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी पर लगी बीकन लाइट को कब्जे में ले लिया। वार्निंग देकर चालक युवक को छोड़ दिया। मौके पर पहुंची तहसीलदार की पत्नी ने भी पुलिस से बहस की।
जानकारी अनुसार डीएसपी शीतल सिंह गुरु नानक स्टेडियम में चल रहे विरासती मेले में शामिल होने जा रहे थे। जब वह माल रोड पर पहुंचे तो उन्होंने एक बिना नंबर प्लेट की थार गाड़ी खड़ी देखी, जिसमें बीकन लाइट भी लगी हुई थी और एक नवयुवक अंदर बैठा था।
पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को अमृतसर में तैनात एक तहसीलदार का बेटा बताया। लेकिन जब उससे गाड़ी के दस्तावेज और बीकन लाइट के इस्तेमाल के बारे में पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसी बीच तहसीलदार की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई, जिससे माहौल कुछ देर के लिए गरमा गया।
वहीं मौके पर पहुंचे पीसीआर इंचार्ज चरणजीत सिंह खेहरा ने बताया कि उक्त युवक को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। डीएसपी ने गाड़ी के दस्तावेजों की जांच करने के बाद चालक को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया, जबकि गाड़ी पर लगी बीकन लाइट को जब्त कर लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।