बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two elderly men climbed a 200-foot-tall high-voltage pole in Pathankot, causing panic within the administration.

पठानकोट में दो बुजुर्ग 200 फुट ऊंचे हाई-वोल्टेज खंभे पर चढ़े, प्रशासन में मचा हड़कंप

Chandigarh-Punjab Bureau चण्डीगढ़-पंजाब ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 09:07 PM IST
Two elderly men climbed a 200-foot-tall high-voltage pole in Pathankot, causing panic within the administration.
जिला पठानकोट के विधानसभा हलका सुजानपुर के अधीन आते माधोपुर क्षेत्र में मंगलवार को उस समय प्रशासन में हड़कंप मच गया, जब अपनी जायज मांगों को लेकर डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल के दो बुजुर्ग सदस्य करीब 200 फुट ऊंचे हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गए। दोनों बुजुर्ग खंभे के ऊपरी हिस्से में जाकर बैठ गए और अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने लगे। जानकारी के अनुसार डैम बैराज औसती संघर्ष कमेटी जैनी जुगियाल से संबंधित कुलविंदर सिंह (81) और शर्म सिंह (85) मंगलवार को माधोपुर में डीसी पठानकोट के आवास के पास स्थित हाई-वोल्टेज बिजली के खंभे पर चढ़ गए। करीब 200 फुट की ऊंचाई पर दोनों बुजुर्गों के पहुंचने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस में हड़कंप मच गया। ......................... पहले भी कई बार कर चुके हैं विरोध बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग अपनी मांगों को लेकर पहले भी इस तरह का विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। इससे पहले वे टावर और पानी की टंकियों पर चढ़कर प्रशासन का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींच चुके हैं। इतना ही नहीं, उक्त बुजुर्ग इससे पहले भी दो बार बिजली के खंभे पर चढ़ चुके हैं। कमेटी सदस्यों का आरोप है कि हर बार प्रशासन की ओर से उनकी मांगों को लेकर आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन लंबे समय से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इसी के चलते उन्होंने दोबारा ऊंचाई पर चढ़कर विरोध जताने का फैसला लिया। ......................... मौके पर पहुंचा प्रशासन हाई-वोल्टेज खंभे पर दो बुजुर्गों के चढ़ने की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की ओर से दोनों बुजुर्गों को नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास किया गया। वहीं, हाई-वोल्टेज बिजली लाइन होने के कारण मौके पर सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरती गई। बुजुर्गों के इस कदम के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने के साथ-साथ दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे थे। लोगों में भी इस बात को लेकर चिंता बनी रही कि इतनी अधिक ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज बिजली लाइन के बीच बुजुर्गों का बैठना बेहद जोखिम भरा है। ................... आश्वासन के बावजूद नहीं सुलझा मामला कमेटी सदस्यों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनका कहना है कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखी गई और उन्हें समाधान का भरोसा भी दिया गया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी हल नहीं निकला। इसी कारण उन्हें बार-बार इस तरह के विरोध प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन की ओर से दोनों बुजुर्गों को सुरक्षित नीचे उतारने के साथ-साथ उनकी मांगों पर क्या ठोस कार्रवाई की जाती है। फिलहाल घटना के बाद माधोपुर क्षेत्र में प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: ओबीसी की जातिवार जनगणना की मांग, दो सितंबर से आंदोलन की चेतावनी

25 Aug 2026

VIDEO: अयोध्या में चंपत राय की डायरी से खुल रहे चढ़ावा चोरी के राज, सबसे बड़ा सवाल "भेदिया कौन"?

25 Aug 2026

फिरोजपुर में आम आदमी क्लीनिक कर्मचारियों का संघर्ष जारी

Video: नेपाल से बहकर आए पांच हाथियों की जिंदगी चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर बची

25 Aug 2026

भिवानी में जूई खुर्द के संजय रापड़िया ने धर्मा भैंस का मनाया छठा जन्मदिन, त्रिवेणी लगाई केक काटा

25 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर के रामबाग स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर में खुले पट, चालीहा महोत्सव पर उमड़े श्रद्धालु

25 Aug 2026

यमुनानगर में बसों के ठहराव की मांग को लेकर छात्राओं ने हाईवे पर लगाया जाम

25 Aug 2026
विज्ञापन

भिवानी शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर एचटेट अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, रिवाइज्ड रिजल्ट व समाधान की मांग

25 Aug 2026

पुरानी पेंशन की मांग पर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

25 Aug 2026

पुष्पा गुजराल साइंस सिटी में आधुनिक विज्ञान की नैतिकता पर सेमिनार का आयोजन

कानपुर में काकादेव-मसवानपुर रोड पर गिरी ग्रीन बेल्ट की बाउंड्रीवाल

25 Aug 2026

VIDEO: दीवानी कोर्ट में आखिर क्यों छिड़का पेपर स्प्रे? महिला अधिवक्ता और विपक्षी के भाई पर हमला, हिरासत में आरोपी

25 Aug 2026

VIDEO: हाथों में कटोरा, कलेक्ट्रेट के बाहर भीख... आखिर दिव्यांगों को क्यों उठाना पड़ा ये कदम?

25 Aug 2026

Video: गाड़ियों में भरकर आठ खच्चर चोरी, पीड़ितों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार

25 Aug 2026

जीरा के गांव वरनाला में मुख्यमंत्री खेल मैदान का विधायक ने किया उद्घाटन

लुधियाना में जगराओं पुल पर किसान मजदूर मोर्चा का प्रदर्शन

25 Aug 2026

Video: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे की पिटाई का आरोप, शिक्षक के खिलाफ तहरीर

25 Aug 2026

Video: ब्रिक्स एकेडमिक फोरम के अंतिम दिन आपसी सहयोग पर जोर, कुलपति ने छात्रों के लिए बताया उपयोगी

25 Aug 2026

VIDEO: आगरा दीवानी में तारीख पर आए युवक ने महिला अधिवक्ता और विपक्षी पर छिड़का पेपर स्प्रे, आरोपी हिरासत में

25 Aug 2026

हाथरस डीएम कार्यालय में बेहोश हुआ युवक

25 Aug 2026

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ऊना में होगा खेलो इंडिया संवाद, तीन शिक्षण संस्थानों में 27 अगस्त को कार्यक्रम

25 Aug 2026

Hamirpur: तकनीकी विश्वविद्यालय में एबीवीपी की भूख हड़ताल छठे दिन भी जारी, मांगें पूरी होने तक आंदोलन का एलान

देवास: सिविल लाइन अंडरब्रिज में फंसी स्कूली मैजिक, 7-8 बच्चों को छत पर बैठकर बचानी पड़ी जान; Video वायरल

25 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में सीडीओ की गाड़ी के आगे खड़े हो गए पीआरडी जवान

25 Aug 2026

सिरमौरी ताल स्कूल में मां शारदा की पूजा के साथ संस्कृत सप्ताह का शुभारंभ

25 Aug 2026

Video: स्कूल की छुट्टी के समय जाम में फंसी एम्बुलेंस, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल

25 Aug 2026

कटघोरा में दंतैल ने रोका डीजल टैंकर: हॉर्न बजते ही टैंकर की ओर दौड़ा हाथी, हाईवे पर आधे घंटे जाम; वीडियो

25 Aug 2026

खरखौदा में सफाई कर्मियों का हंगामा, ठेका कर्मियों को कूड़ा उठाने से रोका

25 Aug 2026

VIDEO: एक साथ 122 दुल्हन, दूल्हों ने थामे हाथ; सामूहिक विवाह समारोह बना खुशियों का गवाह

25 Aug 2026

VIDEO: आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में छाता बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, तहसील में नारेबाजी के बाद सौंपा ज्ञापन

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed