{"_id":"6a941976269d14dc990e3937","slug":"video-assault-at-meriton-hotel-in-jalandhar-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर के मेरिटन होटल में देर रात बवाल, जमकर चले लात-घूंसे; एक शख्स घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर के मेरिटन होटल में देर रात बवाल, जमकर चले लात-घूंसे; एक शख्स घायल
मेरिटन होटल जालंधर में पार्टी के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। घटना में भल्ला नामक युवक के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।
पीड़ितों के अनुसार, होटल में पार्टी आयोजित की गई थी। आरोप है कि एक महिला को बचाने के दौरान वेटर, मैनेजर रजत और बाउंसर ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, होटल स्टाफ पर महिला कलाकार के साथ गलत व्यवहार करने और एक महिला को बैड टच करने के भी आरोप लगाए गए हैं।पीड़ित पक्ष का दावा है कि उन्होंने होटल संचालक को विवाद सुलझाने के लिए मेयर वनीत धीर और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली के समझौते का हवाला दिया, लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ गया।
बताया जा रहा है कि मेरिटन होटल को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले ही मेयर वनीत धीर और सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाया था। इसके बावजूद दोबारा विवाद सामने आने से मामला चर्चा में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।