{"_id":"6ac677f99e7ddad0f80944a9","slug":"video-cbi-raids-nitin-gohals-residence-in-kharar-again-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"खरड़ में नितिन गौहल के आवास पर CBI की दोबारा दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरड़ के वेस्टर्न टावर स्थित नितिन गौहल के आवास पर बुधवार शाम को सीबीआई की टीम ने दोबारा रेड की। जानकारी के अनुसार, शाम करीब सात बजे सीबीआई की सात सदस्यीय टीम दिल्ली नंबर की गाड़ी में वेस्टर्न टावर में पहुंची। टीम में एक महिला अधिकारी और सात पुरुष सदस्य शामिल थे।
करीब पौने दो घंटे तक चली रेड के बाद सीबीआई की टीम करीब 8:40 बजे वहां से रवाना हो गई। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की टीम नितिन गौहल की पत्नी और ससुर को साथ लेकर फ्लैट पर पहुंची थी और आवास में कुछ छानबीन भी की गई।
सूत्रों के अनुसार सीबीआई टीम की अगुवाई डीएसपी मोनिका कर रही थीं। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर सीबीआई की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।
बीते मंगलवार को दिल्ली नंबर वाली गाड़ी में सीबीआई की छह सदस्यों वाली टीम यहां पहुँची थी। सीबीआई टीम ने बीते कल सोसाइटी के मेंटेनेंस रूम से सीसीटीवी फुटेज की जांच की और रात करीब डेढ़ बजे वहां से चली गई। गौरतलब है कि सीबीआई की एक टीम ने कुछ महीने पहले भी खरड़ के वेस्टर्न टावर्स में फ्लैट नंबर 906 पर छापेमारी की थी। उस रेड के दौरान फ्लैड से नोटों से भरे बैग नीचे फेंके गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।