{"_id":"6aa65f0015915fd2320164ba","slug":"video-rain-in-chandigarh-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तेज बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
चंडीगढ़ और ट्राईसिटी (मोहाली-पंचकुला) में रविवार दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दोपहर के समय चंडीगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में अचानक काले बादल छा गए। देखते ही देखते गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। मोहाली और पंचकुला के कई हिस्सों में भी यही स्थिति रही। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। लोग गर्मी से बेहाल थे।
इस बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर राहत का अहसास दिलाया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से लेकर 17 सितंबर तक ट्राईसिटी में बादल छाए रहेंगे। वहीं, भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है।
विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर राहत कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं। स्कूल-कॉलेज प्रशासन को भी मौसम अपडेट्स पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।