फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Artists garnered applause for their powerful performances during the Ramlila staging at BCS.

बीसीएस में रामलीला मंचन में कलाकारों ने दमदार अभिनय से बटोरी वाहवाही

Wed, 14 Oct 2026 12:21 AM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:21 AM IST
Artists garnered applause for their powerful performances during the Ramlila staging at BCS.
शिमला। सीता स्वयंवर में एक ओर धनुष उठाने की चुनौती थी तो दूसरी ओर राजाओं के चुटीले संवादों ने दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। मंच पर देश-विदेश से आए राजाओं की भूमिका निभा रहे कलाकारों ने अनूठे अंदाज में अपना परिचय दिया तो पंडाल ठहाकों से गूंज उठा। बीसीएस में श्री रामलीला हाइलैंडर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से मंगलवार रात रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लिया। स्वयंवर के बाद भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद दशरथ परिवार का दृश्य दिखाया और बारात प्रस्थान का प्रसंग मंचित किया गया। अंत में धाम का दृश्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर रामलीला स्थल पर उपस्थित लोगों को धाम भी परोसी गई। रामलीला का मंचन रात करीब 11:30 बजे तक चला। इस मौके पर क्लब के प्रबंधक एमवी कुमार, धर्मेंद्र चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इन कलाकारों ने निभाईं भूमिकाएं रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका संदीप, लक्ष्मण की भूमिका दीप, सीता की भूमिका पारस, रावण की भूमिका नरेश कुमार, हनुमान की भूमिका रिशु, कुंभकर्ण की भूमिका काकु, विभीषण की भूमिका डिंपी, सुग्रीव की भूमिका संजू, बाली की भूमिका पुनीत और मेघनाद की भूमिका यशपाल ने निभाई। वर्ष 1983 से हो रहा रामलीला का मंचन श्री रामलीला हाइलैंडर स्पोर्ट्स, बीसीएस की ओर से वर्ष 1983 से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। अगले वर्ष रामलीला के मंचन के स्थान पर रामायण का पाठ करवाने की योजना है। इसके बाद रामलीला का मंचन दोबारा शुरू किया जाएगा और इसे लगातार 14 साल तक आयोजित किया जाएगा। समय के साथ रामलीला के मंचन के स्वरूप में भी बदलाव आया है। पहले दृश्यों की पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए कपड़े के पर्दों का इस्तेमाल किया जाता था लेकिन अब उनकी जगह फ्लेक्स से बनी सीनरी ने ले ली है। क्लब की आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ मंच सज्जा और कलाकारों की वेशभूषा में भी बदलाव आया है। पहले कलाकार साधारण कपड़े पहनकर मंचन करते थे, लेकिन अब उनके लिए चमकदार पोशाकें खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम: पेंशन अदालत में काफी संख्या में पेंशनरों की समस्याओं का हुआ समाधान

13 Oct 2026

इमरान हत्याकांड का सीसीटीवी वीडियो आया सामने, दौड़ाकर मारी थीं गोलियां

13 Oct 2026

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने की प्रेसवार्ता, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर की बात

13 Oct 2026

वीडियो: मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रैगिंग मामले की जांच में आठ जूनियर छात्रों के बयान दर्ज

राजस्थान: 'चुनाव हारते ही निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाता है विपक्ष', गजेंद्र सिंह शेखावत का पलटवार

13 Oct 2026
विज्ञापन

नाहन: आपदा से बचाव के तरीकों पर थाना कसोगा में हुई मॉकड्रिल

13 Oct 2026

किशोर कुमार की पुण्यतिथि: समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग; मधुर नगमों से दी स्वरांजलि

13 Oct 2026
विज्ञापन

अशोक नगर साउथ दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू, खेलो इंडिया की थीम पर सजेगा पंडाल

13 Oct 2026

चमोली: हाईस्कूल बलाण में कथक नृत्य का आयोजन, नृत्यांगना शहरी गैरोला की प्रस्तुति

13 Oct 2026

Video: एलडीए कार्यालय का घेराव करने पहुंचे किसान, पुलिस ने रोका

13 Oct 2026

Video: बाढ़ के पानी में डूबा साढ़े तीन सौ साल प्राचीन अष्टभुजा लासा देवी मंदिर

13 Oct 2026

भड़के विधायक अनिल नौटियाल, कहा- राहुल गांधी की डोभाल पर टिप्पणी उत्तराखंड का अपमान

13 Oct 2026

श्रीनगर: कीर्तिनगर-बडियारगढ़ मोटर मार्ग पर क्रैश बैरियर के नट-बोल्ट गायब

13 Oct 2026

नोएडा एयरपोर्ट का नाम चंद्रशेखर आजाद के नाम पर रखने की मांग

13 Oct 2026

महराजगंज: ग्राम प्रहरियों को सम्मानित कर कर्तव्यों के प्रति किया प्रेरित

13 Oct 2026

महराजगंज: सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक को एंबुलेंस कर्मियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया

13 Oct 2026

अलीगढ़ में डीआईजी-डीएम, एसएसपी की पैदल गश्त

13 Oct 2026

बरेली: कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा शालिनी बनीं एक दिन की बीएसए, विभागीय कार्यों को देखा

13 Oct 2026

सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता मे अलीगढ़-देवीपाटन मंडल के बीच मैच

13 Oct 2026

संतकबीरनगर: मेंहदूपार में रामकथा सुनने उमड़ी भीड़

13 Oct 2026

कुशीनगर: एपी बांध की सुरक्षा की तैयारी, हाईलेवल कमेटी ने किया निरीक्षण

13 Oct 2026

जालंधर: चन्नी का आप सरकार पर हमला, बोले- पंजाब में हत्याएं, नशा और गैंगस्टरवाद बढ़ा; सीएम मान का मांगा इस्तीफा

13 Oct 2026

सतना कोर्ट में बवाल: चैंबर तोड़े जाने से भड़के वकील, जिला न्यायाधीश के नाम सौंपा ज्ञापन; वीडियो

13 Oct 2026

देहरादून: नामी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी गली सब्जियां, कूदते दिखे कॉकरोच और चूहे

13 Oct 2026

देवरिया: ग्राम पंचायत अधिकारी के निलंबन के विरोध में पंचायत सचिवों का प्रदर्शन

13 Oct 2026

देवरिया: मिशन शक्ति और सड़क सुरक्षा को लेकर एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

13 Oct 2026

वीडियो: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले - ज्ञानेश कुमार के सीईसी बनने से पहले भी कई चुनाव हार चुकी है पार्टी

इगलास के लखटोई गांव में सात फीट लंबा अजगर पकड़ा गया

13 Oct 2026

जयंत चौधरी पहुंचे बिसावर, वीर गोकुला जाट को दी श्रद्धांजलि

13 Oct 2026

संतकबीरनगर: 108 कलशों के साथ निकली यात्रा

13 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed