{"_id":"69d0e75516a644b4cb0c90cd","slug":"video-education-minister-rohit-thakur-inaugurated-two-link-roads-in-ravin-2026-04-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रावीं में दो संपर्क सड़कों का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रावीं में दो संपर्क सड़कों का किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के ग्राम पंचायत रावीं में 35 लाख रूपये से निर्मित टुरान से हमरान संपर्क मार्ग और 20 लाख रूपये निर्मित से टुरान से अपर प्रेमनगर संपर्क मार्ग दो सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री नेआने वाले समय में और विकासात्मक कार्य को और अधिक गति देने का आश्वासन दिया। रोहित ठाकुर ने बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका एक पारिवारिक एवं भावनात्मक संबंध है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल के समय से ही शुराचली क्षेत्र और यहां के निवासियों से हमेशा ही उन्हें प्रेम और आशीर्वाद मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा इस बात का उन्हें पूर्ण विश्वास है। रोहित ठाकुर ने बताया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पूरे प्रदेश के साथ जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में भी विकास की धारा गतिमान है तथा शुराचली क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। मुख्य मार्ग सरस्वती नगर झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रूपये की लागत से स्त्रोन्नत किया जा रहा है। साथ ही 4 करोड़ रूपये की लागत से 15 नई सड़कों का निर्माण किया गया है। 11 नई सड़कों को पक्का किया गया एवं वार्षिक मुरम्मत योजना के अंतर्गत 1 करोड़ रूपये की लागत से 5 किलोमीटर लंबी भोलाड़-छुपाड़ी सड़क को भी स्तरोन्नत किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ का निर्माण कार्य 1 करोड़ 75 लाख रूपये की लागत से प्रगति पर है जोकि शुराचली क्षेत्र में एक बड़ा और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान होगा और स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं घर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इसके अतिरिक्त पब्बर नदी पर चामशू में एक बड़े पुल का निर्माण हो रहा है जिसपर 5 करोड़ 55 लाख रुपए व्यय किए जा रहे है। इस पुल के बनने से न केवल जुब्बल अपितु रोहडू विधानसभा क्षेत्र के लोग भी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कालटा, रावीं पंचायत के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी सहित उपमंडलाधिकारी जुब्बल गुरमीत नेगी बीडीओ जुब्बल करण सिंह एवं सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।