{"_id":"6aec43146d3ffee12503843f","slug":"video-shimla-weather-update-cloudy-sunny-himachal-rain-snowfall-forecast-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"शिमला में हल्के बादलों के बीच खिली धूप, 10-11 नवंबर को हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में हल्के बादलों के बीच खिली धूप, 10-11 नवंबर को हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार
Ankesh Dogra
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:19 PM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में आज मौसम का मिला-जुला मिजाज देखने को मिल रहा है। आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन इसके बीच धूप भी अच्छी खिल रही है। मौसम फिलहाल सुहावना बना हुआ है। वहीं, प्रदेश के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, जबकि 10 और 11 नवंबर को कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
शिमला में आज आसमान पूरी तरह साफ नहीं है और हल्के बादल नजर आ रहे हैं। हालांकि, धूप भी ठीक निकल रही है। ऐसे में राजधानी में फिलहाल मौसम का मिजाज सामान्य बना हुआ है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय ठंड का असर महसूस होने लगा है।
मौसम केंद्र शिमला की ओर से 5 नवंबर को जारी बुलेटिन के अनुसार, 9 नवंबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद 10 और 11 नवंबर को कुछ मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।
पूर्वानुमान के अनुसार, शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ हिस्सों के अलावा सोलन तथा सिरमौर के अधिकांश मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू और मंडी के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
प्रदेश में तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पिछले दिन ऊना में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस 2 से 9 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 5 से 9 नवंबर तक प्रदेश के किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान 5 नवंबर को सुबह 8:30 बजे से जारी अगले दिनों की अवधि के लिए है। ताजा अपडेट के लिए मौसम केंद्र शिमला की आधिकारिक वेबसाइट देखी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।