{"_id":"6a09930155fa41ca360541a8","slug":"video-laborer-crossing-road-run-over-by-vehicle-dies-on-spot-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने रौंदा, माैके पर ही माैत; परिजन ने शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सड़क पार कर रहे मजदूर को वाहन ने रौंदा, माैके पर ही माैत; परिजन ने शव रखकर किया हंगामा
आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर डौकी थाना क्षेत्र में गांव कछपुरा के पास शुक्रवार रात सड़क पार कर रहे एक मजदूर को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची डौकी पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन से मिली जानकारी के मुताबिक कछपुरा निवासी राजेंद्र (40 वर्ष) पुत्र माधव सिंह मजदूरी करते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वह काम खत्म करके अपने घर लौट रहे थे। घर के सामने पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी फतेहाबाद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन उन्हें राैंदता हुआ निकल गया। राजेंद्र की मौके पर ही माैत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डौकी थानाध्यक्ष ने बताया हादसे के बाद परिजन मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव उठाने नहीं दे रहे थे, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था। उन्हें समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त के लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।