{"_id":"6aad40164d6f81aafb0bfdf7","slug":"antf-arrests-opium-smuggler-in-bareilly-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बरेली: एएनटीएफ ने तस्कर को किया गिरफ्तार, 6.320 ग्राम अफीम बरामद, पंजाब में की जानी थी सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: एएनटीएफ ने तस्कर को किया गिरफ्तार, 6.320 ग्राम अफीम बरामद, पंजाब में की जानी थी सप्लाई
बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की ऑपरेशनल यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 6.320 ग्राम अफीम बरामद हुई है, इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। यह बरेली से ले जाकर अफीम पंजाब में सप्लाई की जानी थी।
एएनटीएफ यूनिट प्रभारी विकास यादव ने बताया कि एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ की सर्विलांस टीम पहले से आरोपी को ट्रेस करने में जुटी थी। सूचना थी कि बरेली से अफीम की बड़ी खेप पंजाब भेजी जानी है। सूचना के आधार पर एएनटीएफ की लखनऊ और बरेली यूनिट आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गईं।
सिसौना गांव का रहने वाला है आरोपी
बृहस्पतिवार शाम भमोरा थाना क्षेत्र में में इफ्को फैक्टरी के मटेरियल गेट के पास से संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। उसने अपना नाम बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी विशाल बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 6.320 ग्राम अफीम, एक बाइक, मोबाइल फोन और 770 रुपये बरामद किए गए।
पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बरेली में स्टेशन के पास झारखंड के एक व्यक्ति से अफीम खरीदी थी। अफीम की यह खेप उसे पंजाब पहुंचानी थी। एएनटीएफ यूनिट की ओर से आरोपी के खिलाफ भमोरा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।