{"_id":"6ac610c6dc6de04c6404879d","slug":"video-drawing-competition-organized-at-block-resource-centre-brc-sakit-under-viksit-bharat-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी सकीट पर विकसित भारत के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी सकीट पर विकसित भारत के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन
एटा के सकीट सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र बीआरसी सकीट पर विकसित भारत के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एबीएसए नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए विद्यालय स्तर पर पेंटिंग बनवाई गई थी। उन्हीं में से चयनित बच्चों को बीआरसी पर बुलाया गया। बच्चों ने विकसित भारत, शिक्षा, स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन जिला स्तर के लिए किया जाएगा। प्रथम स्थान पर कंपोजिट विद्यालय सकीट की छात्रा अन्नपूर्णा, द्वितीय पर उच्च प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर की सुधा और तृतीय पर कंपोजिट विद्यालय सकीट की सुरभि रही। एबीएसए ने विजेता बच्चों को बधाई दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मक सोच बढ़ती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य ललित यादव, नरेश वार्ष्णेय, राजवीर सिंह सहित बीआरसी स्टाफ मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।