{"_id":"6a85b80dca9b0821380a0165","slug":"video-gada-akhalsha-yathava-afavaha-falna-val-vayakata-bna-gae-ha-aashashha-patal-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: अखिलेश यादव अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति बन गए हैं : आशीष पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: अखिलेश यादव अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति बन गए हैं : आशीष पटेल
गोंडा: प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार को
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला। कहा कि अखिलेश यादव दूसरों को अफवाह फैलाने वाला कहते-कहते खुद अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उनके अंदर निराशा है कि 2027 में क्या होगा। यही निराशा अफवाह के रूप में बाहर निकल रही है।
उन्होंने कहा कि 2027 में एनडीए की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने जा रही है। अखिलेश यादव को बताना चाहिए कि उनके दावे का आधार क्या है और ऐसा कौन सा वीआईपी सूत्र है, जो उन्हें यह जानकारी दे रहा है। उन्होंने कहा कि लगता है अखिलेश यादव धीरे-धीरे परेशानी की ओर बढ़ रहे हैं, इसलिए इस तरह की बातें कर रहे हैं।
मंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 और 2022 में भी अखिलेश यादव अपनी सरकार बनने का दावा कर चुके हैं। अब उनके सामने खुद एक बड़ा लक्ष्य है कि वह अपनी बात को सिद्ध करें। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता एनडीए के पक्ष में मतदान का मन बना चुकी है।
आजम खां की यूनिवर्सिटी समेत कई ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अखिलेश यादव के सवालों पर मंत्री ने कहा कि आजम खां के मामले में सरकार निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसी के साथ अन्याय नहीं करेगी। यदि कहीं अवैध काम हुआ है तो सरकार उस पर कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।