{"_id":"6a89920e95109ce6b80af392","slug":"video-gada-cara-mahana-ma-ha-dajatal-librara-ma-lga-tal-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: चार महीने में ही डिजिटल लाइब्रेरी में लगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: चार महीने में ही डिजिटल लाइब्रेरी में लगा ताला
गोंडा: विकास भवन परिसर में शुरू की गई अरगा ज्ञानगंज चाय एंड चैप्टर्स डिजिटल लाइब्रेरी चार महीने में ही बंद हो गई। लाइब्रेरी पर ताला लटकने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्र इसे खुलवाने और सफाई कराने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की पहल पर 24 अप्रैल को अरगा कैंटीन के बगल में डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की गई थी। इसका शुभारंभ देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल और डीएम प्रियंका निरंजन ने किया था। प्रतियोगी छात्रों को बेहतर अध्ययन सुविधा देने के उद्देश्य से शुरू की गई लाइब्रेरी के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिला को दी गई थी।
छात्रों के मुताबिक, मौजूदा समय में लाइब्रेरी में ताला लगा है। शुल्क बढ़ाने की बात भी कही जा रही है। एसएससी की तैयारी कर रहे मोकलपुर निवासी नितीश तिवारी, अभिषेक शुक्ल, शुभम यादव, ओमकार कनौजिया, भदुआ तरहर निवासी हिमांशु तिवारी और उत्कर्ष पांडेय ने बताया कि वे दूर-दराज से पढ़ने के लिए यहां आते हैं। लाइब्रेरी बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रों ने सीडीओ दयानंद प्रसाद से शिकायत कर लाइब्रेरी खुलवाने की मांग की है।
सीडीओ दयानंद प्रसाद ने बताया कि संबंधित विभाग से जानकारी मांगी गई है। जल्द ही लाइब्रेरी का संचालन शुरू कराने की कवायद की जाएगी।
सफाई के लिए कर्मचारी तैनात
एनआरएलएम के अधिकारियों के मुताबिक, स्वयं सहायता समूह की महिला के न आने से लाइब्रेरी का संचालन प्रभावित हुआ है। इसे जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है। डीपीआरओ जीडी जैन की ओर से सफाई के लिए कर्मचारी तैनात किया गया है। उपायुक्त स्वत: रोजगार जेएन राव ने भी जल्द लाइब्रेरी का संचालन शुरू कराने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।