{"_id":"6a8b41056f5577c8c5007637","slug":"car-driver-clashes-with-tsi-gonda-news-c-100-1-slko1026-164880-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: टीएसआई से भिड़ा कार चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: टीएसआई से भिड़ा कार चालक
Mon, 24 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। डीआईजी अशोक कुमार शुक्ल के नेतृत्व में रविवार शाम प्रस्तावित पैदल मार्च से पहले गुरुनानक चौराहे पर कार हटाने को लेकर चालक यातायात उपनिरीक्षक (टीएसआई) से भिड़ गया। पुलिस ने कार को सीज कर चालक समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। त्योहारों के मद्देनजर रविवार शाम डीआईजी के नेतृत्व में शहर में पुलिस का पैदल मार्च प्रस्तावित था। इसके चलते यातायात प्रभारी जगदंबा गुप्ता टीम के साथ गुरुनानक चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था दुरुस्त करा रहे थे। तभी लखनऊ के नंबर की एक कार सवारी भरने के लिए खड़ी मिली। टीएसआई ने चालक से कार हटाने को कहा तो वह बहस करने लगा।
पुलिस के सख्त रुख के बाद चालक कार लेकर चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा उसी स्थान पर पहुंच गया। कार हटाने के लिए कहने पर उसने तेज आवाज में टीएसआई से बहस शुरू कर दी। ये देखकर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर गुरुनानक चौकी प्रभारी प्रशांत पांडेय पहुंचे और कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। कार चालक सुशील गुप्ता निवासी नंदौर थाना परसपुर और उसके साथी सुशील कसौधन को हिरासत में लिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि कार निशा द्विवेदी विजयंत खंड, गोमती नगर, लखनऊ के नाम पंजीकृत है।
कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी चालक और उसके साथी का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।