{"_id":"6a89897f0590c8b62a003e27","slug":"video-lekhpals-staged-a-protest-in-lakhimpur-kheri-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, एंटी करप्शन की कार्रवाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में लेखपालों ने किया धरना प्रदर्शन, एंटी करप्शन की कार्रवाई का विरोध
Mukesh Kumar
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:05 PM IST
Link Copied
अयोध्या के सोहावल तहसील में तैनात लेखपाल उत्कर्ष दीप के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की कार्रवाई के विरोध में शनिवार को लखीमपुर खीरी की धौरहरा तहसील के लेखपालों ने धरना प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। लेखपालों ने प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ अध्यक्ष शशांक शेखर शुक्ला ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी निर्दोष कर्मचारी के खिलाफ गलत ट्रैप कार्रवाई की गई है। इससे उसके सेवाकाल, सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। संघ ने मामले की निष्पक्ष जांच और गलत कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई। इस दौरान शशांक शेखर शुक्ला सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।